फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हैं पहली 2020 Hyundai Creta के मालिक, जानें इस एसयूवी की खास बातें

Wed, 18 Mar 2020 01:16 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Shahrukh Khan received 2020 Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान दो दशकों से ज्यादा समय से Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) का चेहरा हैं। शाहरुख खान ने 1998 में कोरियाई ऑटोमेकर के साथ अपने सहयोग की शुरुआत की, जब वह सैंट्रो के टेलिविजन कमर्शियल (टीवीसी) में नजर आए थे। 22 सालों बाद, शाहरूख खान एक बार ह्यूंदै के कार्यक्रम में नजर आए जब पिछले महीने हुए Auto Expo 2020 (ऑटो एक्सपो) में सेकंड जेनरेशन क्रेटा को पेश किया गया था। 16 मार्च को कार के आधिकारिक लॉन्च के ठीक बाद ह्यूंदै इंडिया के प्रबंधन ने मुंबई में शाहरुख खान को एक नई 2020 क्रेटा की चाबी सौंपी। 
विज्ञापन

2 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि शाहरुख खान को क्रेटा की कौन सी फ्यूल वेरिएंट मिली है। लेकिन शाहरुख खान की क्रेटा के साथ तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि डायमंड कट एलॉय व्हील्स वाली टॉप रेंज की SX(O) वेरिएंट है, जिसमें इस एसयूवी कार के सभी टॉप फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने 2020 Hyundai Creta को तीन अलग-अलग पावरट्रेन के साथ पेश किया है, जिसमें 1.5L पेट्रोल, 1.5L डीजल और 1.4L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media
इंजन
1.5-लीटर पेट्रोल इंजन में 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इसमें वहीं डीजल इंजन में 115 PS का पावर और 250 Nm का टॉक जेनरेट होता है। नई 2020 Hyundai Creta के 1.5-लीटर इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। 1.5-लीटर पेट्रोल में CVT, डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT (डुअल क्ल्च ट्रांसमिशन) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। 

4 of 7
Hyundai CRETA Interior - फोटो : Hyundai
फीचर्स
नई 2020 Hyundai Creta में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं पुराने मॉडल में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 2020 Hyundai Creta में ह्यूंदै की कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी Blue Link (ब्लूलिंक) दी गई है। Blue Link टेक्नॉलजी में 50 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर मिलेंगे। इसमें अलर्ट सर्विस, सुरक्षा, नेचुरल लैंग्वेंज बेस्ड वॉइस रिकग्निशन, स्मार्ट वॉच सर्विसेज, लोकेशन बेस्ड सर्विस, व्हीकल रिलेशनलशिप मैनेजमेंट जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। नई 2020 Hyundai Creta में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वहीं पुराने मॉडल में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
डिजाइन
नई ह्यूंदै क्रेटा 2020 का लुक पुरानी की तुलना में ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी है। फ्रंट में नई 3डी कैस्केड ग्रिल, नए और बड़े LED हेडलैंप, नए स्प्लिट LED DRL (डे टाइम रनिंग लाइट्स), फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, नया बंपर और नई फॉग लैंप और बुल-बार शेप सिल्वर क्लैडिंग मिलेगा। 17-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्ज मिल रहे हैं। हेडलैंप की डिजाइन से मिलते नए एलईडी टेललैंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai
माइलेज
Hyundai का दावा है कि नई 2020 Creta के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का माइलेज 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर है। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 16.8 किलोमीटर और IVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 16.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। डीजल इंजन का माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स में 21.4 किलोमीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर है। माइलेज के ये आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है और 17.20 लाख रुपये तक जाती है। जबकि पुरानी क्रेटा की कीमत 10 लाख से शुरू होकर 15.67 लाख रुपये तक है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें