भारत के सबसे खतरनाक जंगल
- फोटो : iStock
गिर का जंगल, गुजरात
गिर का जंगल भारत का दूसरा सबसे बड़ा जंगल है। गुजरात में स्थित गिर का जंगल एशियन शेरों के लिए प्रसिद्ध है। यह खतरनाक जंगल सोमनाथ से 43 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ और जूनागढ़ से 60 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ है। 1,412 स्क्वायर किलोमीटर फैले गिर के जंगल में से 258 किलोमीटर स्क्वायर का भाग पूरी तरीके से संरक्षित है और 1,153 किलोमीटर स्क्वायर का भाग एक वन्य जीव अभ्यारण्य है। गिर का जंगल दुनिया में पहला ऐसा जंगल है, जहां पर एशियन शेर पाए जाते हैं।