फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: उदयपुर की घटना के बाद पूरे राजस्थान में इंटरनेट बैन, मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत, पढ़ें अहम समाचार

Wed, 29 Jun 2022 06:06 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उदयपुर में नुपुर समर्थक की हत्या के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। एहतियातन पूरे राजस्थान में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से माहौल नहीं बिगाड़ने की अपील की है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से पहली मौत होने की पुष्टि की है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 50 देशों में अब तक मंकीपॉक्स के 3413 मामले मिले हैं। साथ ही जीएसटी परिषद की चल रही बैठक में आज कसीनो, ऑनलाइन गेम और घुड़सवारी जैसे मामलों में जीएसटी की दर पर फैसला लिया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी। - फोटो : ani
उदयपुर की घटना के बाद पूरे राजस्थान में इंटरनेट बैन
उदयपुर में नुपुर समर्थक की हत्या के बाद से शहर में तनाव का माहौल है। एहतियातन पूरे राजस्थान में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता से माहौल नहीं बिगाड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे वक्त में तनाव पैदा नहीं हो, सब मिलकर वापस शांति से रहें और दोषी जो भी हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पूरी पुलिस मुस्तैदी से लगी हुई है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 13
मंकीपॉक्स। - फोटो : सोशल मीडिया

मंकीपॉक्स से नाइजीरिया में पहली मौत
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नाइजीरिया में मंकीपॉक्स से पहली मौत होने की पुष्टि की है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के 50 देशों में अब तक मंकीपॉक्स के 3413 मामले मिले हैं। इनमें से नाइजीरिया में 41 संक्रमित हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि यहां अभी मंकीपॉक्स का एक भी मरीज नहीं है। उत्तर प्रदेश-महाराष्ट्र सहित करीब सात राज्यों से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल में कोई पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं मिली है।  पढ़ें पूरी खबर...


4 of 13
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

जीएसटी परिषद की बैठक में आज होगा कसीनो और ऑनलाइन गेम पर फैसला
जीएसटी परिषद की चल रही बैठक में विपक्ष शासित राज्य जीएसटी में राजस्व बंटवारे के नियम को बदलने या मुआवजे को पांच साल के लिए बढ़ाने पर अड़े हैं। जीएसटी को एक जुलाई, 2017 को शुरू किया गया था। इसके तहत राज्यों को होने वाले घाटे के एवज में 5 साल तक मुआवजा देने का प्रावधान था। यह प्रावधान इसी महीने खत्म हो रहा है। राज्यों ने मुआवजे को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। इसके अलावा कसीनो, ऑनलाइन गेम और घुड़सवारी जैसे मामलों में जीएसटी की दर का फैसला आज लिया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 13
उद्धव ठाकरे - फोटो : Social media
महाराष्ट्र में आज होगी कैबिनेट की बैठक
महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच प्रदेश के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार से बीते कुछ दिनों की उन फाइलों की जानकारी मांगी है, जिनमें आनन-फानन करोड़ों के विकास प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर के पत्र को संज्ञान में लेते हुए राज्यपाल ने यह कदम उठाया है। इधर, आज उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल की बैठक भी होनी है।  पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 13
बाबा बर्फानी - फोटो : अमर उजाला

बाबा बर्फानी के दर्शनों को जम्मू से आज पहला जत्था रवाना
कोविड महामारी के कारण दो साल बाद हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए देशभर से आए शिवभक्तों में भारी उत्साह दिख रहा है। आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह 3.45 बजे मंत्रोच्चार के बीच जत्थे को रवाना किया, यह अगले दिन बृहस्पतिवार सुबह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से आधिकारिक तौर पर पहले जत्थे के रूप में पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगा। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार
दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तपती गर्मी से बृहस्पतिवार या फिर एक जुलाई को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून 30 जून या एक जुलाई को दिल्ली में दस्तक दे सकता है। दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में मंगलवार की शाम हल्की बारिश ने दो दिन से 40 डिग्री से अधिक तापमान से राहत दिलाई है।  पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
महाराष्ट्र में सियासी संकट। - फोटो : Amar Ujala
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी की तैयारी
महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की बगावत से अल्पमत में आई उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को सरकार के अल्पमत में आने की चिट्ठी सौंपी। सूत्र बताते हैं, राजभवन 30 जून को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बहुमत साबित करने का निर्देश दे सकता है। फडणवीस की अगुवाई में संभवत: इसी सप्ताह भाजपा सरकार बन सकती है।  पढ़ें पूरी खबर...

9 of 13
पॉलिथीन मुक्त अभियान। - फोटो : अमर उजाला
यूपी में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त प्रदेश अभियान की शुरुआत आज से
उत्तर प्रदेश को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत 29 जून को लखनऊ से होगी। अभियान के शुभारंभ के मौके पर राजधानी के 1090 चौराहे के पास स्थित चटोरी गली, गोमती नगर और गोमती नदी के किनारे ‘प्लॉग रन’ का आयोजन किया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

उदयपुर की घटना को लेकर यूपी में हाई अलर्ट
राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थक की निर्मम हत्या की घटना के बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।  पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

पीएम मोदी 13 जुलाई को करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए समर्पित करेंगे। पीएम जालौन से इस एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।  पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की - फोटो : सोशल मीडिया

भारत चार रन से जीता, 225 रन के जवाब में आयरलैंड ने बनाए 221 रन
डबलिन में खेले गए दो टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोमांचक मैच में भारत ने आयरलैंड को चार रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए थे। दीपक हुड्डा ने 104 रन और संजू सैमसन ने 77 रन की पारी खेली। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बना सकी।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
भारत-ऑस्ट्रेलिया (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

ऑस्ट्रेलिया में पांच साल में 48 फीसदी बढ़े भारतीय
ऑस्ट्रेलिया की आबादी दो करोड़ 57 लाख से ज्यादा हो गई है। ताजा जनगणना के मुताबिक, देश में भारतीय मूल के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया में 27 प्रतिशत से ज्यादा (27.6 फीसदी) लोग ऐसे हैं, जिनका जन्म विदेशों में हुआ है। विदेश में जन्में लोगों में भारतीयों की संख्या में 2,17,963 लोगों (सबसे अधिक) की वृद्धि हुई है। भारत ने चीन और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें