फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 04 Jan 2022 06:43 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
PM Modi Visit: प्रधानमंत्री मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा का करेंगे दौरा, जानिए राज्य को देंगे क्या सौगात?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मणिपुर में 13 परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ 9 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कूड़े से बनेगी बिजली: मुख्यमंत्री योगी आज वर्चुअल तरीके से करेंगे प्लांट का शिलान्यास
आगरा में कचरे से बिजली बनाने के प्लांट का शिलान्यास मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह लखनऊ से वर्चुअल तरीके से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के शिलान्यास के साथ अन्य योजनाओं को भी लोकार्पण करेंगे। आगरा में मेयर नवीन जैन कुबेरपुर लैंडफिल साइट के 11 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित प्लांट का भूमि पूजन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिल्ली में आज बाधित रहेगी पेयजल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ध्यान दें: दिल्ली के इन इलाकों में आज बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति, जल बोर्ड ने लोगों से की ये अपील
नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली व पूर्वी दिल्ली के अनेक इलाकों में मंगलवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित रहने वाले इलाकों के निवासियों से पानी का भंडारण करने की अपील की है। इसके अलावा जल बोर्ड ने लोगों को पेयजल की किल्लत होने पर पानी के टैंकर मंगाने का सुझाव दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
Bihar Corona Update News: बिहार में कोरोना के 344 नए मामले दर्ज, आज लॉकडाउन पर होगा फैसला
राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमितों के आंकड़े पर पर जब पत्रकारों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि बिहार में लॉकडाउन लगेगा? इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमान ने कहा कि इसके बारे हम मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बैठक के बाद ही निर्णय लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीडीएमए की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
डीडीएमए की बैठक आज: कोरोना से निपटने के लिए तैयार होगी कार्ययोजना, रेड जोन में पहुंची दिल्ली
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) की मंगलवार को बैठक होगी। इसमें कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा के साथ इससे निपटने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें