फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे खूबसूरत और आलीशान एयरपोर्ट, देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे

Wed, 04 Nov 2020 03:55 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Facebook/Millenium Travel
दुनियाभर में कई ऐसे एयरपोर्ट यानी हवाईअड्डे हैं, जो बेहद ही खूबसूरत और आलीशान हैं। अगर एक बार ऐसी जगहों पर चले गए तो फिर वहां से आने का मन ही नहीं करता। वैसे आमतौर पर रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट, वहां इंतजार करना काफी मुश्किल भरा काम होता है। ऐसा लगता है जैसे वक्त बीत ही नहीं रहा, लेकिन ये हवाईअड्डे ऐसे हैं, जहां अगर फ्लाइट के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़े तो उतना बुरा नहीं लगता, क्योंकि इन जगहों की खूबसूरती मन को मोह लेती है। आइए जानते हैं इन हवाईअड्डों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : Facebook/Fresk Fare
ये है इंचियॉन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जो दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। सियोल में स्थित यह हवाईअड्डा विश्व के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक है। यह इतना विशाल है कि यहां दो सिनेमाहॉल, म्यूजियम, मॉल, आइस-स्केटिंग पार्क और घूमने-फिरने के लिए गार्डन सब मौजूद हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा - फोटो : Facebook/Ladyironchef
यह सिंगापुर चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है। यह एयरपोर्ट कितना विशाल और आलीशान है इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरे विमानक्षेत्र में 25 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां कई थीम पार्क, वॉटरफॉल और गार्डन आदि हैं, जो इस एयरपोर्ट की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आपको शायद पता न हो कि इसी हवाईअड्डे में दुनिया का सबसे लंबा एयरपोर्ट स्लाइड है।  

4 of 5
हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा - फोटो : Facebook/Walter KEI 紀曉華
हांगकांग अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा हांगकांग का प्रमुख विमानक्षेत्र है, जिसे स्थानीय लोग चेप लाप कोक एयरपोर्ट भी कहते हैं, क्योंकि यह चेप लाप कोक द्वीप पर बना हुआ है। यह दुनिया के सबसे आलीशान एयरपोर्ट में से एक है। इस एयरपोर्ट पर आईमैक्स सिनेमाहॉल भी मौजूद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्वालालंपुर एयरपोर्ट - फोटो : Facebook/Turismo Malesia
मलयेशिया का क्वालालंपुर एयरपोर्ट भी खूबसूरती में जरा भी कम नहीं है। इस हवाईअड्डे को खूबसूरत बनाती है यहां की हरियाली। लोग इस इस हवाईअड्डे पर आते तो हैं कहीं जाने के लिए, लेकिन यहां की खूबसूरती ऐसी है कि लोग फिर यहां से जाने की शायद ही सोच पाते होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें