फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: जंगल में दिखी दुर्लभ रंगों वाली लोमड़ी, इसकी खूबसूरती देखकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 07 Jan 2022 01:18 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मिलैनिस्टिक क्रॉस फॉक्स - फोटो : twitter/@XposeTrophyHunt
सबसे चालाक जानवरों में सबसे पहला नाम लोमड़ी का आता है। ये जितनी चालाक होती है शायद ही कोई जानवर होगा। अभी हाल में ही कनाडा में एक ऐसी लोमड़ी को पता चला है जो बेहद दुर्लभ है। ये लोमड़ी मिलैनिस्टिक है, क्योंकि इसके शरीर का रंग काला और भूरा है। जानकार बताते हैं कि इस तरह के रंगों वाले जीव बेहद दुर्लभ होते हैं। जब जानवरों की त्वचा के रंगों के पिगमेंटेशन कम होता है तब इनके शरीर का रंग हल्का या सफेद हो जाता है। उसी तरह त्वचा पर यदि ज्यादा गहरे रंग का पिगमेंटेशन हो तो जानवरों के त्वचा का रंग गहरा होता है। इसीलिए इन जैसे रंगों वाले जानवरों को मिलैनिज्म कहा जाता है। रंग काला और भूरा होने के कारण ये लोमड़ी देखने में बेहद ही खूबसूरत लग रही है। जब भी किसी जानवर के त्वचा का रंग ज्यादा काला होता है तब वो इसी तरह दिखाई देते हैं। इनके फर भी काले होते हैं, लेकिन इस लोमड़ी की खास बात है कि इसमें भूरा रंग भी दिखाई दे रहा है। इसीलिए ये लोमड़ी क्रॉस फॉक्स के नाम से भी बुलाई जाती है...
विज्ञापन

2 of 5
मिलैनिस्टिक क्रॉस फॉक्स - फोटो : Twitter/TokyoLiberty
जंगली जीवों के विषय में अध्ययन करने वाले जानकार बताते है कि 'अब क्रॉस फॉक्स आसानी से नहीं दिखाई देती हैं, पुराने समय में इनकी संख्या ज्यादा हुआ करती थी, लेकिन 20वीं शताब्दी की शुरूआत में इनके फरों की मांग ज्यादा होने से इनका शिकार ज्यादा होने लगा और इनकी संख्या घटती चली गई। अब ये जीव लगभग विलुप्ति के मुहाने पर खड़ा है। 
विज्ञापन

3 of 5
मिलैनिस्टिक क्रॉस फॉक्स - फोटो : Twitter/TokyoLiberty
इस प्रजाति की लोमड़ियां बहुत ही चतुर होती हैं। ये किसी का भी खाना खा लेती है, वैसे इन्हें सबसे ज्यादा मांसाहारी खाना ज्यादा पसंद होता है। अगर इन्हें मांसाहारी भोजन नहीं मिलता तो ये फल-फूल भी खा लेती हैं। चूहा इनका पसंदीदा शिकार होता है। ये गड्ढे में घुसे हुए खरगोश को भी निकाल कर खा लेती हैं। 

4 of 5
मिलैनिस्टिक क्रॉस फॉक्स - फोटो : Twitter/TokyoLiberty
इस प्रजाति की लोमड़ी अपनी मौजूदगी के लिए एक खास तरह का गंध छोड़ती हैं। इस गंध से समूह की सारी लोमड़ियां एक दूसरे को पहचान लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिलैनिस्टिक क्रॉस फॉक्स - फोटो : Twitter/TokyoLiberty
ये लोमड़ी इसी गंध के कारण ही दूसरी लोमड़ी की ताकत का अंदाजा लगा लेती हैं और तब तय करती हैं कि लड़ाई लड़नी है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें