डॉक्टरों को जांच में पता चला कि लेविस के शरीर में मांस खाने वाले बैक्टीरिया का संक्रमण हो गया है। बुखार आने के बाद लेविस की बॉडी में भयानक मांस-भक्षी बग विकसित होने लगे थे, जिसके चलते उसके दोनों पैर और बायां हाथ काटना पड़ गया। वहीं इस जानलेवा संक्रमण की वजह से उसका चेहरा भी काफी बदसूरत हो गया है। ब्रिटेन में स्ट्रेप ए इंफेक्शन काफी रेयरली मिलता है। अनुमान है कि यहां 33,000 लोगों में से एक व्यक्ति को यह खतरनाक संक्रमण होता है।