फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शख्स ने शिपिंग कंटेनर से बनाया 'सपनों का घर', इस तीन मंजिला इमारत में सभी सुविधाएं मौजूद

Sun, 03 Nov 2019 04:27 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शिपिंग कंटेनर से बना घर - फोटो : Will Breaux
आपने ईंट और सीमेंट से घर बनते तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी लोहे के कंटेनर से घर बनते देखा है? जी हां, टेक्सास के ह्यूसटन शहर में रहने वाले एक शख्स ने शिपिंग कंटेनरों से अपने 'सपनों का घर' बनाया है। यह घर लोहे के बड़े-बड़े बक्सों जैसा दिखता तो जरूर है, लेकिन इसके अंदर तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
शिपिंग कंटेनर से बना घर - फोटो : Will Breaux
इस घर के मालिक का नाम है विल ब्रिऑक्स। उन्होंने ह्यूसटन शहर के मैकगोवन स्ट्रीट पर 11 शिपिंग कंटेनरों से तीन मंजिला घर बनाया है। खास बात ये है कि 2,500 स्क्वायर फीट में बने इस घर पर आग, तूफान और पानी का भी कुछ असर नहीं होता। 
विज्ञापन

3 of 4
शिपिंग कंटेनर से बना घर - फोटो : Will Breaux
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विल ने साल 2000 में इस तरह का अनोखा घर बनाने के बारे में सोचा था, लेकिन इसमें उन्हें काफी समय लगा। चूंकि वह सबसे अनोखा घर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसके लिए डिजाइनर की तलाश की, लेकिन जब कोई डिजाइनर नहीं मिला तो साल 2011 में उन्होंने खुद ही इस घर को बनाने का फैसला किया। 
विज्ञापन

4 of 4
शिपिंग कंटेनर से बना घर - फोटो : Will Breaux
विल ने इस घर को बनाने से पहले एक थ्रीडी स्केच तैयार किया, उसके बाद इसे बनाने में जुट गए। दरअसल, शिपिंग कंटेनर से घर बनाने के पीछे विल का मकसद था, एक मजबूत घर बनाना, जो सालों तक बिना किसी परेशानी के टिका रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें