फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान ने वापसी के साथ ही बनाया अजीबोगरीब रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन भी खूब लुटाये

Sun, 03 Nov 2019 04:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने रविवार को एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में उतरते ही इरफान पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
विज्ञापन

2 of 4
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर
7'1 फुट लंबे इरफान की उम्र फिलहाल 37 साल है, उनसे पहले पाकिस्तान के ही पूर्व कप्तान इमरान खान ने 1992 वर्ल्ड कप में 39 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वहीं सबसे अधिक उम्र में पाकिस्तान की तरफ से मैच खेलने का रिकॉर्ड मिरान बख्श के नाम दर्ज है। बख्श ने 1955 में भारत के खिलाफ 47 साल की उम्र में मैच खेला था।
विज्ञापन

3 of 4
मोहम्मद इरफान - फोटो : ट्विटर
हालांकि लंबे समय के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय टी-20 में वापसी कर रहे इरफान के लिए मैच बेहद निराशाजनक रहा और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 26 रन लुटा दिए। मैच बारिश की वजह से रद्द होने से पहले इरफान ने अपने दो ओवर में ही 31 रन खर्च दिए थे।
विज्ञापन

4 of 4
मोहम्मद इरफ़ान - फोटो : social media
साल 2012 में भारत के खिलाफ टी-20 डेब्यू करने वाले इरफान का यह 21वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच था, जो बिना किसी परिणाम के रद्द हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें