फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां होता था कूड़ा उठवाने के लिए रोल्स रॉयस की कारों का इस्तेमाल...

Mon, 26 Jun 2017 01:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Rolls Royce
किस्सा 1920 के दशक का है। अलवर के महाराजा जय सिंह अपने लंदन प्रवास के दौरान रोल्स रॉयस के शोरूम में गए दुनिया की सबसे महंगी कार की टेस्ट ड्राइव करनी चाही। लेकिन सेल्समैन ने उन्हें वहां से दफा हो जाने के लिए कह दिया क्योंकि..
विज्ञापन

2 of 5
Rolls Royce
जब जय सिंह शोरूम में दाखिल हुए, तब उनका एस्कॉर्ट उनके साथ नहीं था। उन्होंने कपड़े भी कैजुअल अंदाज़ में पहन रखे थे लिहाजा, सेल्समैन उन्हें आम भारतीय समझने की गलती कर बैठा और उन्हें नज़रअंदाज़ कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Rolls Royce
खुद के साथ हुई बदसलकूी से महाराजा जय सिंह इतने खफा हो गए कि उन्होंने कंपनी को सबक सिखाने की ठान ली। वह दोबारा पूरी शानो-शौकत के साथ उसी शोरूम में दाखिल हुए। 7 रोल्स रॉयस कारें खरीदीं, शर्त रखी कि कार के साथ-साथ वह 'बदतमीज़' सेल्समैन भी भारत में उनके महल तक पहुंचाया जाए।

4 of 5
Rolls Royce
महल पहुंचते ही महाराजा ने उस सेल्समैन के सामने अपने सेवकों को आदेश दिया कि उन सभी 7 चमचमाती कारों से पूरे एक महीने तक अलवर का कूड़ा उठवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rolls Royce
कबूतरों के ज़माने में भी यह खबर आग की तरह फैल गई। कंपनी की इतनी बदनामी होने लगी कि कर्मियों को महाराजा से लिखित तौर पर माफी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें