Lunar Eclipse 2024: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद खास है। दरअसल, इस दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। दुनिया में कई जगहों पर दिखाई देने वाला यह चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो चंद्र ग्रहण लगता है। इस दौरान पृथ्वी की वजह से सूर्य का प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ पाता है। इस खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
यह चंद्र ग्रहण सुपर हार्वेस्ट मून पर होगा, जो बेहद खास होगा। अब इस बीच अगले साल लगने वाले चंद्र ग्रहण की भी तारीख सामने आ गई है। साल 2025 में लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। अपनी इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर यह चंद्र ग्रहण कब लगेगा। इससे पहले यह जान लेते हैं, तो ग्रहण कैसे लगता है। दरअसल, चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है।