साल 2025 में कब-कब लगेगा चंद्र ग्रहण
- फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं?
पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में नजर आएगा। उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर इसे सुबह के समय देखा जा सकता है, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा। दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में यह चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है।