मंगल ग्रह को लेकर नासा का बड़ा खुलासा
- फोटो : NASA/JPL-Caltech/MSSS
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नासा के रोवर ने हाल ही में एक दिलचस्प चट्टान के नमूनों को खोजा है। इसका नाम 'चेयावा फॉल्स' है। इसके अंदर कार्बनिक अणु और संरचनाएं हैं, जो माइक्रोबियल जीवन की ओर से बनाई गई हो सकती हैं। एक प्राचीन नदी घाटी में यह चट्टान पाई गई थी। इससे पता चलता है कि यह ग्रह कभी जीवन को समर्थन करने वाला रहा होगा।