इस सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया
- फोटो : istock
इस सड़क को दुनिया का सबसे अंतिम छोर माना जाता है। नॉर्थ पोल यानी उत्तरी ध्रुव के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, जो पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु है। ये वही बिंदु है, जहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। ये नॉर्वे का आखिरी छोर है। यहां से आगे जाने वाले रास्ते को ही दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। इसका नाम ई-69 है, जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ती है। ये वो सड़क है, जिसके आगे कोई सड़क ही नहीं है। बस बर्फ ही बर्फ और समुद्र ही समुद्र दिखाई देता है।