Lake Natron: आपने बचपन में कई ऐसी कहानियां सुनी होंगी, जिनमें जीवित प्राणी पत्थर के बन जाते थे, जिन पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कहानियों में ही नहीं बल्कि सच में भी होता है। आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें अगर कोई जानवर या पक्षी जाता है तो वह पत्थर का बन जाता है। इस खतरनाक झील को मेडुसा लेक या जॉम्बी लेक के नाम से जाना जाता है। इसका नाम ग्रीक माइथॉलजी में एक फीमेल कैरेक्टर 'मेडुसा' से प्रेरित होकर रखा गया है, जो दिखने में बेहद डरावनी है। कहानी के मुताबिक, वह जिसे भी एक बार देखती है वह पत्थर का बन जाता है। यह झील बेहद खतरनाक है, जो अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश में है। वहां के लोग इस झील को नैट्रॉन झील कहते हैं। यह रहस्यमयी झील अरूषा क्षेत्र के न्गोरोन्गोरो जिले में स्थित है।