122 साल से लगातार जल रहा यह दुनिया का सबसे पुराना बल्ब कभी-कभी ऐसा होता है कि कोई बल्ब दो साल या तीन साल तक चले, लेकिन एक बल्ब 122 साल से लगातार जल रहा है कैलिफोर्निया के लिवरमोर शहर के दमकल केंद्र में यह बल्ब लगाया गया है इस बल्ब को साल 1901 में पहली बार जलाया गया था और तब से आज तक यह बल्ब जल रहा है यह अनोखा बल्ब सेंटेनियल नाम से मशहूर है जिसे शेल्बी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने बनाया था एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बल्ब को साल 1937 में तार बदलने के लिए पहली बार बंद किया गया था और फिर तार बदलने के बाद जला दिया गया इस बल्ब का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं सेंटेनियल बल्ब चार वॉट बिजली खर्च करता है और 24 घंटे लगातार जलता रहता है Bizarre News