समय के साथ हर चीज बदलने लगती है। बात करें शादी विवाह की तो अब इसमें भी पहले के मुकाबले काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पहले शादी के दौरान दुल्हन का चेहरा तक देखने को नहीं मिलता था, लेकिन अब बिंदास दुल्हन अपनी शादी में आउटफिट से लेकर धमाकेदार एंट्री तक की सारी तैयारियां अपने पसंद से करती है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन आज हम जिस दुल्हन की बात कर रहे हैं, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
दरअसल, इस दुल्हन ने अपनी शादी से पहले ही अपने दूल्हे के साथ एक सरकारी एग्रीमेंट किया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपना एग्रीमेन्ट दिखाती हुई नजर आ रही है। एग्रीमेंट देखकर सभी हैरान हैं। इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट मैरिज को देखकर लोग इस वीडियो को जमकर शेयर और कमेंट कर रहे हैं।