हाथों में हो रहे छेद का क्या है राज
- फोटो : Pixabay
क्या है सच्चाई
एक मेकअप आर्टिस्ट के अनुसार, इस फोटो में जो हाथ दिखाई दे रहा है वो बस एक मेकअप है। साल 2017 में भी जब इस हाथ की फोटो वायरल हुई थी तो लोग काफी हैरान हुए थे, लेकिन सच्चाई यही है कि हाथ पर मेकअप किया गया है। ऐसा हाथ देखकर कई लोग डर भी जाते हैं। इतने साल बाद भी ये फोटो समय-समय पर वायरल होती रहती है। इस फोटो को देखकर कई लोगों को घिन भी आती है। लोग इस हाथ को देखकर इतने डरने लगे थे कि हाथ का मेकअप करने वाली मेकअप आर्टिस्ट ब्रिजेट को एक सूचना जारी करनी पड़ी थी कि हाथों में इस तरह के छेद असली नहीं हैं। ये किसी भी खतरनाक वायरस या बीमारी के कारण नहीं हुआ है, बल्कि ये नकली मेकअप है।