गर्मी के मौसम में आम की चर्चा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। देश का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, कोने-कोने में आम को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। आम में विटामिन सी और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इस फल का नियमित सेवन करने के कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि वजन बढ़ाने यानी मोटापा का बड़ा कारण अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल होता है। अनियंत्रित कोलेस्ट्रॉल के वजह से ही डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फलों का राजा आम हमारे सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। आपको बता दें कि हमारे देश में आमों की करीब 1500 प्रजातियां पाई जाती हैं। हमारे देश में कुछ ऐसी आम की प्रजातियां हैं, जिनकी विदेशों में भी अच्छी डिमांड है। अलग-अलग प्रजाति वाले आमों की बनावट से लेकर स्वाद तक में काफी फर्क होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे आम की प्रजातियों के बारे में बताएंगे, जो अपने स्वाद और खुशबू के वजह से देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर हैं।