फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कहानी दुनिया के सबसे छोटे होटल की, जहां एक बार में ठहर सकते हैं केवल दो लोग

Sun, 27 Jun 2021 09:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल - फोटो : Facebook/Daniel Sin
दुनिया में एक से बढ़कर एक विशाल और आलीशान होटल हैं, जिनकी खूबियां लोगों को हैरान कर देती हैं। हम में से कई लोग अच्छे से अच्छे होटल में ठहरे भी होंगे। लेकिन क्या आपने दुनिया का सबसे छोटा होटल देखा है? इसे 'मिनी होटल' भी कह सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का यह सबसे छोटा होटल किसी इमारत में नहीं, बल्कि एक कार में है। यह होटल दक्षिण पश्चिम एशिया में अकाबा खाड़ी के दक्षिण में स्थित अरब देश जॉर्डन में है। इस होटल के मालिक का नाम मोहम्मद अल-मालाहिम है, जो जॉर्डन के ही रहने वाले हैं। उनका दावा है कि उनका विंटेज वॉक्सवैगन बीटल होटल दुनिया में सबसे छोटा और अनोखा है।


 
इस छोटे से होटल की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इसके मालिक मोहम्मद अल-मालाहिम कहते हैं कि उनका यह होटल बड़े-बड़े पत्थरों के बीच खड़ा है। यही वजह है कि यहां आने वाले लोगों को अद्भुत नजारे देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल - फोटो : Facebook/Petra Jordan
हालांकि, इस होटल की सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि यहां एक वक्त में सिर्फ दो ही लोग रूक सकते हैं। यह कपल के लिए अच्छा हो सकता है। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां ठहरने वाले मेहमानों को एक दिन के लगभग 56 डॉलर यानी करीब चार हजार रुपये देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल - फोटो : Facebook/Jordan الأردن Jordánsko
ऐसा नहीं है कि आप जब चाहें तब इस 'मिनी होटल' में रूक सकते हैं, बल्कि यहां रुकने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यहां ठहरने के लिए पहले से ही बुकिंग करवानी पड़ती है।

4 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल - फोटो : Facebook/Mitakshara Shirgaonkar, PMP®
बता दें कि इस विंटेज वॉक्सवैगन बीटल होटल को हैंडमेड एम्ब्राइडरी शीट और तकियों से सजाया गया है। इस होटल में ठहरने वाले लोगों को पास की ही एक गुफा में अल-मालाहिम स्थानीय पेय और नाश्ता भी परोसते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे छोटा होटल - फोटो : Facebook/Jordan travel
इस 'मिनी होटल' के मालिक मोहम्मद अल-मालाहिम अब पूरे जॉर्डन में काफी मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह हमेशा से एक ऐसे टूरिज्म प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे, जिसमें कम से कम जगह का इस्तेमाल हो और साथ ही वह प्रोजेक्ट पर्यटन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें