Best Range Electric Vehicles: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। इसकी बड़ी वजह पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर हो जाना है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों में दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ा दी है। इस वजह से भी ईवी की चर्चा तेज हुई है। डेली कम्यूटर्स के लिए बैटरी से चलने वाले वाहन एक किफायती विकल्प हैं। इस समय ग्राहकों के लिए बाजार में बैटरी से चलने वाले वाहनों के कई विकल्प मौजूद हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में बड़े वाहन निर्माताओं की पेशकश Bajaj Chetak (बजाज चेतक) और TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) के साथ ही Revolt RV 400 बाइक काफी बेहतर ऑप्शन हैं।
Bajaj Chetak
Bajaj Auto (बजाज ऑटो) की Chetak Electric Scooter (चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर) शानदार लुक वाली एक स्टाइलिश स्कूटर है। चेतक कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे पिछले साल लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक दो वेरिएंट में उपलब्ध है। एंट्री-लेवल Urbane (अर्बन) वेरिएंट और टॉप-एंड Premium (प्रीमियम) वेरिएंट।
विज्ञापन
2 of 6
Hamara Bajaj is back with electric scooter Chetak
- फोटो : Social
बैटरी और स्पीड
इस ई-स्कूटर में एक 3.8kW का पावर और 4.1kW पीक पावर इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है। स्कूटर में दिए गए खास ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की वजह से रियर व्हील्स को पावर मिलता है। चेतक ई-स्कूटर की 3kWh लिथियम-आयन बैटरी मिलती है। फुल चार्जिंग के बाद यह स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर की रेंज और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हालांकि यह रेंज अलग-अलग ड्राइविंग स्टाइल और रोड की स्थिति पर निर्भर करती है।
स्कूटर के बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं और फास्ट चार्जिंग सिस्टम की मदद से इसकी बैटरी सिर्फ एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बजाज के मुताबिक चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ 70,000 किलोमीटर या 7 वर्षों तक है। इस बैटरी पर कंपनी 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की ही वारंटी दे रही है। बता दें कि यह वारंटी सिर्फ फर्स्ट रजिस्टर्ड ऑनर के लिए ही है। स्कूटर का इस्तेमाल कमर्शियल तौर पर किए जाने पर यह वारंटी योजना लागू नहीं होती है। चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,620 रुपये है। बजाज ने घोषणा की है कि वह जल्द ही चेन्नई और हैदराबाद में अपने चेतक ई-स्कूटर की बिक्री जल्द ही शुरू करेगी। अभी तक यह सिर्फ पुणे और बंगलुरु में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन
3 of 6
TVS iQube Electric Scooter
- फोटो : TVS
TVS iQube
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube (टीवीएस आईक्यूब) को जल्द ही देश के अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमतों में 11,250 रुपये की बड़ी कटौती की है। जिसके बाद TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 1,00,777 रुपएये हो गई है, जो कि पहले 1,12,027 रुपये थी।
TVS का बैटरी से चलने वाला यह स्कूटर 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है। यह मोटर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 4.2 सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 2.25kWh की क्षमता का lithium-ion बैटरी पैक मिलता है। फुल चार्जिंग के बाद TVS iQube Electric स्कूटर 75 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
4 of 6
TVS iQube
- फोटो : TVS
इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है। TVS iQube Electric को मूल रूप से एक साल पहले बंगलूरू में लॉन्च किया गया था। कंपनी TVS iQube Electric स्कूटर के साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी देती है। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को इस साल फरवरी की शुरुआत में नई दिल्ली में लॉन्च किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में चुनिंदा डीलरशिप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 6
Revolt RV 400
- फोटो : Amar ujala
Revolt RV 400
Revolt Motors (रिवोल्ट मोटर्स) भारतीय बाजार में सिर्फ दो उत्पादों की बिक्री करती है। लेकिन इसने अपनी एक खास जगह बना ली है। कंपनी की RV400 भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। RV400 टॉप एंड वेरिएंट है और RV300 बेस वेरिएंट। हाल ही में फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना के तहत सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सब्सिडी बढ़ा दी। जिसके बाद, Revolt Motor ने अब अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक बाइक RV400 की कीमत में बड़ी कटौती कर दी। कंपनी ने RV400 की कीमत में करीब 28,000 रुपये की कटौती कर दी। अब Revolt RV400 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये है। कीमत में भारी कटौती के बाद ग्राहक शानदार ड्राइविंग रेंज की इलेक्ट्रिक बाइक को जमकर खरीद रहे हैं।
Revolt RV400 बाइक में कंपनी ने 5kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। खास बात यह है कि बाइक में 3.24kWh का स्वैपेबल बैटरी पैक मिलता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- Eco, Normal, और Sports मिलते हैं। बाइक की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। Revolt RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में काफी पावरफुल बैटरी मिलती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस बाइक की बैटरी को साढ़े 4 से 5 घंटे के समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। बता दें कि Revolt RV400 बाइक के साथ कंपनी 8 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी देती है। जो देश में किसी भी दोपहिया वाहन के लिए सबसे ज्यादा है। कंपनी फिलहाल सिर्फ छह शहरों दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और हैदराबाद में RV400 की बिक्री करती है। कंपनी ने एलान किया है कि वह भारत के 35 शहरों में अपने नेटवर्क का विस्तार करने की तैयारी में है।