जेल एक ऐसी जगह होती है, जहां पर चोरी, डकैती से लेकर अन्य अपराधों के लिए सजा के तौर पर अपराधियों को रखा जाता है। हालांकि, जेल का नाम लेते ही मन में कई तरह के सवाल पैदा होने लगते हैं। कैदियों को खाने-पीने से लेकर वहां रहने की व्यवस्था समेत कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोई जेल अच्छी सुविधाओं के जानी जाती है, तो कोई कैदियों के प्रति अपनी क्रूरता के लिए जानी जाती है। आमतौर पर लगभग हर जेल से किसी न किसी कैदी के भागने की खबरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक जेल में बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां से कभी कोई कैदी भाग नहीं पाया।
दरअसल, इस जेल का नाम है 'अलकाट्राज जेल', जो कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को के तट से दूर अलकाट्राज द्वीप पर स्थित है।