फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी, इतनी संपत्ति का है मालिक, जानकर उड़ जाएंगे होश

Sun, 13 Apr 2025 04:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Swaziland king mswati iii: देश की आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी - फोटो : Adobe Stock
Zara Hatke: दुनिया के कई देशों में अभी भी राजशाही है। राजशाही में किसी राज्य का सर्वोच्च शासक राजा होता है। हालांकि, उसकी शक्तियां किसी संविधान या कानून द्वारा सीमित होती हैं। इसका मतलब यह है कि वह राजा होने के बाद भी उस देश के कानून को मानने के लिए बाध्य होता है और अपनी मनमानी नहीं चला सकता है।

देश के राजा के ऊपर के कई जिम्मेदारियों होती हैं, जिसका वह पालन करता है। राजा का फर्ज होता है कि वह अपनी जनता के हर दुख दर्द को समझे। अभी भी जिन देशों में राजशाही है, उनमें अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड भी शामिल है। यहां के राजा की कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

देश की आजादी के पचास साल पूरे होने पर यहां के राजा ने साल 2018 में देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी कर दिया। यह देश अफ्रीका महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका से सटा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और मोजैंबिक की सीमाओं से सटे इस देश की यहां के राज की वजह से अक्सर चर्चा होती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी - फोटो : Adobe Stock
देश में हर साल अगस्त-सितंबर महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुदजिजिनी में उम्हलांगा सेरेमनी का आयोजन होता है। इस फेस्टिवल में 10 हजार से ज्यादा कुंवारी लड़कियां और बच्चियां शामिल होती हैं। यहां के राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी - फोटो : Adobe Stock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  फेस्टिवल में शामिल होने वाली लड़कियों में से राजा हर साल अपनी एक रानी चुनता है। सबसे हैरान वाली बात यह है कि ये लड़कियां बिना कपड़ों के ही राजा और उसकी पूरी प्रजा के सामने नाचती हैं। इस परंपरा का देश की कई युवतियों ने विरोध किया था, तो वहीं कई लड़कियों ने इस परेड में शामिल होने से इंकार कर दिया था। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन लड़कियों के परिवारों को भारी जुर्माना देना पड़ा।

Ajab-Gajab: दुनिया का ऐसा देश, जहां पर शादी के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की पत्नी, जानिए क्या है अनोखी पंरपरा

4 of 5
वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी - फोटो : Adobe Stock
द किंगडम ऑफ इस्वातिनी के राजा पर आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वो खुद बेहद शानो-शौकत से रहते हैं, तो वहां की बड़ी आबादी बेहद गरीबी में जीवन यापन करती है। साल 2015 में भारत अफ्रीका शिखर सम्मेलन' में शामिल होने के लिए राजा मस्वाती तृतीय भारत भी आ चुके हैं। 

Zara Hatke: यह है दुनिया का इकलौता ऐसा शहर, जहां सिर्फ मिलता है शाकाहारी भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वो राजा जो हर साल कुंवारी लड़की से करता है शादी - फोटो : Adobe Stock
राजा मस्वाती तृतीय अपने साथ 15 पत्नियां, बच्चे और 100 नौकरों को साथ लेकर आए थे। उनके लिए दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में 200 कमरे बुक किए थे जिसमें वह ठहरे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजा मस्वाती तृतीय के पास 14 अरब से ज्यादा की संपत्ति है। उनके पास 19 रोल्स रॉयल्स, 20 मर्सिडीज और12 बीएमडब्ल्यू कार है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें