Asteroid News in Hindi: एस्टेरॉयड को धरती के लिए काफी लंबे समय से खतरा बताया जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर धरती से एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है कि एक बार धरती और एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी जिसके बाद पथ्वी से डायनासोर खत्म हो गए थे। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कई बार धरती से एस्टेरॉयड के टकराने की आशंका जताई, लेकिन कभी यह सच साबित नहीं हुई है।
अब नेशनल साइंस फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने एक किलर एस्टेरॉयड की खोज की है। यह एस्टेरॉयड को धरती को खत्म कर सकता है। करीब डेढ़ किलोमीटर चौड़ा एस्टेरॉयड थोड़ा भी धरती के नजदीक से गुजरा तो धरती पर तबाही मच सकती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती और इस एस्टेरॉयड की टक्कर होती है, तो कई महाद्वीपों पर भयनाक तबाही मचेगी। डायनासोरों के समय वाली तबाही धरती पर मच सकती है। इस एस्टेरॉयड का नाम 2022AP7 रखा गया है।