श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब आफताब का नया ठिकाना तिहाड़ है। यहां जेल नंबर चार में उसे रखा गया है। आफताब का एक बार पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। अब पुलिस दोबारा टेस्ट कराने की तैयारी में है। सोमवार को उसका नार्को टेस्ट भी हो सकता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पुलिस की जांच अब तक कहां पहुंची? इस मामले में ताजा अपडेट्स क्या हैं? जेल में कैसे कटी आफताब की पहली रात? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 9
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
पहले पांच अपडेट्स जान लीजिए
1. जेल में ऐसे गुजरी आफताब की पहली रात : श्रद्धा की हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला अब तिहाड़ जेल में बंद है। अदालत ने उसे 13 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। आफताब को जिस सेल में बंद किया गया है, वहां दो अन्य कैदी भी हैं। आफताब पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे के जरिए नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पहले दिन आफताब जेल में काफी सामान्य दिखा। उसका चलन, उसकी बोल-चाल सामान्य थी। वह बेखौफ था। जेल में अन्य कैदियों से अंग्रेजी में बातचीत कर रहा था। जेल मैनुअल के हिसाब से मिलने वाला खाना भी आराम से खाया और पूरी रात कंबल ओढ़कर चैन की नींद सोया। आफताब के सेल के बाहर एक पुलिसकर्मी को हमेशा तैनात किया गया है।
विज्ञापन
3 of 9
श्रद्धा मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
2. सोमवार को हो सकता है नार्को टेस्ट : आफताब का नार्को टेस्ट सोमवार (28 नवंबर) को कराया जा सकता है। इसके लिए दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल में अलग से एक विशेष रूम तैयार किया गया है। इस टेस्ट के दौरान पांच सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी, जिसमें 2 डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल के होंगे। इनमें से एक एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट होंगे और एक फिजीशियन जो आफताब के बॉडी के पैरामीटर्स को मॉनिटर करेंगे। इनके अलावा एफएसएल से दो साइकोलॉजिस्ट और एक फोरेंसिक फोटोग्राफर होंगे। इस पूरे टेस्ट की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की जाएगी, जो एक महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर अदालत में पेश की जाएगी। बताया जाता है कि इसमें ज्यादातर वही सवाल दोहराए जाएंगे जो पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे गए थे।
4 of 9
Shraddha Murder Case
- फोटो : फाइल फोटो
3. जंगल से मिली हड्डियों का डीएनए हुआ मैच : महरौली की जंगल से मिली हड्डियों का डीएनए टेस्ट हुआ था। उन हड्डियों के सैंपल को श्रद्धा के पिता के सैंपल से मैच कराया गया था। इससे साफ हो गया है कि जंगल में मिले शरीर के टुकड़े श्रद्धा के ही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
4. आफताब की दूसरी गर्लफ्रेंड से पुलिस ने की पूछताछ : श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब के फ्लैट आने वाली लड़की से भी दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि क्या लड़की को श्रद्धा के बारे में कुछ पता था या नहीं। श्रद्धा के मर्डर के बाद आरोपी आफताब ने एक डॉक्टर को डेट किया था, जो साइकोलॉजिस्ट है। वह डेटिंग ऐप बम्बल के जरिए उससे मिला और उसे तब अपने घर बुलाया था, जब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में ही रखे थे।
विज्ञापन
6 of 9
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
5. आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट की पहले से रिहर्सल की थी?: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट की पहले से रिहर्सल की थी। एक अधिकारी ने मीडिया में इसको लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है, जैसे आफताब को पहले से पता था कि किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। वह कुछ सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दे रहा है, लेकिन मर्डर से जुड़े सवालों में चुप्पी साध लेता है या फिर झूठ बोलने लग जाता है।
विज्ञापन
7 of 9
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच अब तक कहां-कहां पहुंची?
अब तक श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाए हैं। महरौली की जंगलों से मिली हड्डियों का डीएनए भी श्रद्धा के पिता से मैच हो गया है। इसके अलावा पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इसमें आरोपी कैद हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के दो दिन बाद शव के टुकड़े किए थे। आफताब ने कुछ टुकड़े उसी दिन शाम 4:30 से 7:30 बजे के बीच जंगल में फेंक दिया था। जबकि सिर, धड़ और हाथ-पैरों की उंगलियों को फ्रिज में रखा था। इन टुकड़ों को 18 अक्तूबर को यानी करीब पांच महीने बाद जंगल में फेंका था। इसका सीसीटीवी पुलिस को मिल गया है। इसमें वह बैग लटकाए हुए दिख रहा है।
8 of 9
Shraddha Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को आफताब के किचन और बाथरूम में कुछ जगहों पर खून के धब्बे भी मिले हैं। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा जिस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा गया था, वो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आफताब ने श्रद्धा के अकाउंट से 55 हजार रुपये खुद के खाते में ट्रांसफर किए थे। इसकी डिटेल भी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार, इन्हीं पैसों से श्रद्धा के शव को ठिकाने लगाने के लिए आफताब ने परफ्यूम व अन्य चीजें खरीदी थीं।
आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसे ठिकाने लगाने के लिए इंटरनेट पर काफी कुछ सर्च किया था। इसमें उन एसिड के बारे में भी पता लगाया था, जिसके जरिए खून के धब्बे मिट सकते थे। इसका प्रयोग करके आफताब ने फ्रिज से खून के धब्बे साफ किए थे। इसके अलावा बाथरूम में भी इसका प्रयोग किया था।
आफताब ने कई बार श्रद्धा को बुरी तरह से पीटा था। श्रद्धा ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों और ऑफिस में टीम लीडर को दी थी। श्रद्धा ने बताया था कि उसे आफताब ने इस कदर मारा है कि वह उठ भी नहीं पा रही है। उसका बीपी भी लो हो गया है। व्हाट्सएप और मैसेंजर चैटिंग में ये सारे मैसेज सेव हैं। श्रद्धा ने अपने दोस्तों को कुछ तस्वीरें भी भेजी थीं, जिसमें उसे गंभीर चोट लगी है। अब पुलिस इन चैट्स को आफताब के खिलाफ सबूत के तौर पर पेश करेगी।
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो चुका है। हालांकि, इसमें कुछ अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जाता है कि पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब ने काफी झूठ बोला। यही कारण है कि अब सोमवार को आफताब का नार्को टेस्ट करवाया जा सकता है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने फिलहाल आफताब को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।