खरबूजा एक ऐसा फल है, जिसका नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इस समय बाजार भी खरबूजों से भरे पड़े हैं। गर्मी के मौसम में ये फल डी-हाइड्रेशन से बचाता है। क्योंकि इसका 95 फीसदी भाग पानी होता है। साथ ही इस फल में कई तरह के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिसके वजह से इसकी अच्छी डिमांड है। हाल ही में एक खास प्रजाति वाले दो खरबूजों को जापान में करीब 18 लाख रुपये में खरीदा गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला...