नासा का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप मिशन
- फोटो : Twitter/@NASAWebb
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप आने वाले समय में अंतरिक्ष से जुड़े रिसर्च के कई नए आयाम खोलने वाला है। ये डार्क एनर्जी, गैलेक्सी फॉर्मेशन, तारों का जीवन चक्र आदि कई जटिल विषयों के बारे में बारीक जानकारी इकट्ठा करेगा। इस विशालकाय टेलीस्कोप में कई तरह के विशेष उपकरणों को लगाया गया है। ये लंबी दूरी से सफर करके आ रही इंफ्रारेड तरंगों को पकड़ने में भी काबिल होगा।