फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaganyaan: इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो, जानिए कौन हैं चार अंतरिक्ष यात्री

Thu, 15 Aug 2024 04:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : isro
Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान मिशन की तैयारियों में जुटा है। देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्हें अंतरिक्ष यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। इसरो ने गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग का एक वीडियो जारी किया है। सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सिमुलेटेड माहौल में गगनयान मिशन के लिए तैयार किया जा रहा है। इसरो ने वीडियो को 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्स पर शेयर किया गया है। 

इस वीडियो में गगनयान मिशन के लिए चुने गए चारों अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग लेते दिखाया गया है। सभी अंतरिक्ष यात्री तय मॉड्यूल के भीतर नियमित रूप से योग करते हैं। फिर उन्हें स्पेसफ्लाइट, जीरो ग्रेविटी और दूसरी चुनौतियों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंतरिक्ष यात्री कितनी कठिन ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में जानते हैं, जो भारतीय वायुसेना के टेस्ट पायलट हैं। सभी ने वायुसेना के लगभग सभी फाइटर जेट्स उड़ाए हैं। आइए जानते हैं अंतरिक्ष यात्री कौन-कौन हैं? 
 
विज्ञापन

2 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : PIB
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की पहचान बताई थी। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला का गगनयान मिशन के लिए चुनाव किया गया था। इनमें दो अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के लिए नासा के Axiom Mission 4 में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : PIB
ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णनन नायर 

ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णनन नायर का जन्म केरल के थिरुवाझियाद में 26 अगस्त 1976 को हुआ। उन्होंने एनडीए में ट्रेनिंग पूरी की है। इसके साथ ही उनको  एयरफोर्स एकेडमी से स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिल चुका है। प्रशांत बालकृष्णनन नायर को 19 दिसंबर 1998 में वायुसेना के फाइटर जेट प्रोग्राम में शामिल किया गया और फाइटर पायलट बनाए गए। वह CAT-A क्लास के फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट हैं। इनके पास करी6 तीन हजार घंटे उड़ान का अनुभव है। 
 

4 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : isro
ग्रुप कैप्टन अजित कृष्णन 

ग्रुप कैप्टन अजित कृष्णन का तमिलनाडु के चेन्नई में 19 अप्रैल 1982 को हुआ। उन्होंने एनडीए से सेना की ट्रेनिंग पूरी की है। राष्ट्रपति ने उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है और उन्हें वायुसेना एकेडमी से स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिल चुका है। 21 जून 2003 में उन्हें भारतीय वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया। 

Sunita Williams: क्या खतरे में हैं सुनीता विलियम्स? क्यों वापस नहीं ला पा रहा नासा, अंतरिक्ष में होता है ये असर

Haunted Railways Station: भारत का भूतिया रेलवे स्टेशन, जहां रेल पटरी पर दौड़ती थी चुड़ैल! 42 साल तक था बंद

Alien News: यूएफओ कैंपेनर का चौंकाने वाला दावा, मिली थी 10 एलियंस की लाश, चर्च और पोप ने छिपाई जानकारी
विज्ञापन

5 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : isro
ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 17 जुलाई 1982 में जन्मे अंगद प्रताप ने एनडीए से मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी की है। उन्हें 18 दिसंबर 2004 में वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में शामिल किया गया। उनके पास फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और टेस्ट पायलट का करीब 2000 घंटे का अनुभव है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इसरो ने जारी किया गगनयान के एस्ट्रोनॉट्स की ट्रेनिंग का वीडियो - फोटो : isro
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 अक्टूबर 1985 को जन्मे शुभांशु ने भी एनडीए से मिलिट्री ट्रेनिंग की है। वह वायुसेना के फाइटर स्ट्रीम में 17 जून 2006 को शामिल हुए। वह एक फाइटर कॉम्बैट लीडर हैं और टेस्ट पायलट भी। शुभांशु के पास 2000 घंटे के उड़ान का अनुभव है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें