फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US UFO Alien: क्यों इन देशों में एक साथ दिख रहे हैं इतने यूएफओ? अमेरिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 13 Feb 2023 06:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
क्यों इन देशों में एक साथ दिख रहे हैं इतने यूएफओ? - फोटो : Twitter @Ekthi_MeenuD
US UFO Alien: एलियन और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को लेकर आए दिन बहस होती है। अब अमेरिका, कनाडा और चीन में यूएफओ नजर आए हैं जिसके बाद एलियन को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सच में ब्रह्मांड में एलियन हैं? दरअसल अमेरिका में एक हफ्ते के अंदर चार यूएफओ देखे गए हैं जिन्हें अमेरिकी वायु सेना ने फाइटर जेट्स की मदद से मार गिराया है। कनाडा में भी यूएफओ नजर आया था जिसे अमेरिकी वायु सेना के फाइटर जेट्स ने मार गिराया था।

अमेरिका और कनाडा के बाद अब चीन में भी यूएफओ नजर आया है जिसे वह मार गिराने की तैयारी कर रहा है। चीन की सरकारी मीडिया ने बताया है कि पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत में तटीय शहर रिझाओ के पास पानी में एक अज्ञात उड़ती हुई चीज दिखाई दी है। अब इसे मार गिराने की तैयारी चल रही है। अमेरिका के आसमान में चीन के 'जासूसी गुब्बारे' के साथ यूएफओ देखे जाने की घटना शुरू हुई थी। अब अलग-अलग देशों में यूएफओ देखे जाने के बाद एलियन की चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
क्यों इन देशों में एक साथ दिख रहे हैं इतने यूएफओ? - फोटो : iStock
सवाल अभी भी वही है कि क्या एलियंस हैं? अब इस पर अमेरिकी वायु सेना के उत्तरी हवाई क्षेत्र की देखरेख करने वाले जनरल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार यूएफओ के देखे जाने और उन्हें मार गिराने के सामने आ रहे मामले में एलियंस या अन्य किसी संभावना से इंकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा है कि मैं खुफिया एजेंसी और काउंटर इंटेलिजेंस को इसके बारे में पता लगाने के लिए कहूंगा, मैंने किसी भी चीज से इंकार नहीं किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? - फोटो : iStock
जनरल ग्लेन वानहर्क ने एलियंस और यूएफओ के सवाल पर कहा कि मैं इससे इंकार नहीं कर रहा हूं, लेकिन खुफिया एजेंसी और काउंटर इंटेलीजेंस अभी इसके बारे में पता लगा रहे हैं। उसके बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा। उन्होंन कहा कि सेना अभी भी उत्तरी अमेरिका की तरफ से आने वाली हर अज्ञात खतरे को पहचानने में जुटी हुई है। अमेरिका में लगातार तीन दिनों तक आसमान में रहस्यमयी चीजें देखे जाने के बाद उनका बयान आया है।






 

4 of 5
क्यों इन देशों में एक साथ दिख रहे हैं इतने यूएफओ? - फोटो : iStock
वानहर्क ने पेंटागन की ब्रीफिग के दौरान बताया कि अमेरिकी वायु सेना ने हूरोन झील के ऊपर एक अष्टकोणीय आकार की वस्तु को मार गिराया है। बीते तीन दिनों में हुई यह घटनाएं चार फरवरी के बाद सामने आई हैं। अमेरिका ने चार फरवरी को एक चीनी गुब्बारे को नष्ट कर दिया था। इसके बाद से ही अमेरिका ने हवाई सुरक्षा को अलर्ट पर रखा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि जासूसी के लिए गुब्बारे का इस्तेमाल किया जा रहा था। रिपोर्ट्स  में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अभी एलियन के कोई सबूत नहीं मिले हैं?

UFO Alien Alert: दुनिया में एलियन पर फिर क्यों छिड़ी चर्चा? जानिए यूएफओ पर हुए अब तक के सबसे बड़े खुलासे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्यों इन देशों में एक साथ दिख रहे हैं इतने यूएफओ? - फोटो : iStock
यूएफओ की जांच कर रहा पेंटागन

पेंटागन में अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) से संबंधित एक खास विभाग है। पेंटागन के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने हाल ही में बताया था कि अंतरिक्ष, आसमान और पानी सभी जगहों पर यूएफओ से जुड़े रहस्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया था कि अभी तक की जांच एलियन के सबूत नहीं मिले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें