Alien News: क्या ब्रह्मांड में धरती के अलावा भी जीवन है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियन की खोज से जुड़े मिशने में रेडियो सिग्नल से लेकर स्पेसक्राफ्ट तैनात किए हैं। नासा ने मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत के लिए रोवर भेजे हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिल पाया है जिससे साबित हो सके कि एलियंस हैं। आइए जानते हैं कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं या नहीं, इस पर नासा का क्या कहना है?
अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से कहा गया है कि अभी तक एलियन की खोज नहीं हो पाई है। हालांकि इसको नकारा नहीं जा सकता है। नासा की खगोलविज्ञानी लिंडसे हेज का कहना है कि हम सभी सबसे मुश्किल सवाल का जवाब तलाश रहे हैं कि क्या धरती के अलावा कहीं और जीवन है या नहीं? आखिर दुनिया में एक बार फिर एलियन को लेकर बहस क्यों छिड़ गई है।