Ajab-Gajab: प्रकृति ने इस दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव बनाए हैं। इन जीवों को अपनी विशेष खासियत के लिए जाना जाता है। धरती पर कई ऐसे जीव हैं जो कई दिनों तक बिना पानी के भी रह सकते हैं, जबकि कुछ जीव ऐसे भी हैं जो बिना खाए भी जीवित रह सकते हैं। इसी कड़ी में हम आपको आज एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना कुछ खाए भी कई साल तक जिंदा रह सकता है।
इस अजीबोगरीब का जीव का नाम सैलामैंडर है। यह गुफाओं के भीतर रहते हैं और लगभग पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस जीव की त्वचा और इनकी अविकसित आंखें इन्हें अंधा बनाती हैं। शायद इसकी वजह से ही यह अपनी जगह पर कई सालों तक रहते हैं। किसी जीव का अपने स्थान से न हिलना और एक ही स्थान पर रहना कोई असामान्य बात नहीं है।