पाकिस्तान के खिलाफ जारी इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें अली रजा ने पारी के पांचवें ओवर में शिकार बनाया। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल नौ गेंदें खेलीं, लेकिन सिर्फ एक रन बना सके।
आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले वैभव सूर्यवंशी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला खामोश रहा। बता दें कि, अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले दुबई में खेले जा रहे हैं। आज भारत की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत हो रही है। इस मैच में भारत की युवा टीम मोहम्मद अमान के नेतृत्व में खेल रही है। वहीं, पाकिस्तान के नेतृत्व विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Twitter
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला वैभव का बल्ला
पाकिस्तान के खिलाफ जारी इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्हें अली रजा ने पारी के पांचवें ओवर में शिकार बनाया। 13 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल नौ गेंदें खेलीं, लेकिन सिर्फ एक रन बना सके। विकेट पर वह थोड़ा असहज दिखे और बड़े शॉट खेलने की जद्दोजहद में अपना विकेट गंवा बैठे।
विज्ञापन
3 of 4
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : Twitter
सबसे कम उम्र में करोड़पति बनने वाले खिलाड़ी बने वैभव
मालूम हो कि, बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये था और वह अपने बेस प्राइस से लगभग चार गुना ज्यादा दाम पर बिके। आईपीएल के इतिहास में वैभव किसी भी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेट बन गए। उनके लिए राजस्थान और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लड़ाई थी।
इस दिग्गज को आदर्श मानते हैं सूर्यवंशी
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि वह हाल ही में उन्हें मिली सुर्खियों से खुद का ध्यान किस तरह एकत्र कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित रहा हूं और मेरे ईर्द-गिर्द क्या चल रहा है उससे परेशान नहीं हो रहा हूं। इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि, ब्रायन लारा मेरी प्रेरणा हैं।