सद्दाम हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
अदालती प्रक्रिया चलने के दौरान सद्दाम हुसैन की सुरक्षा में बारह अमेरिकी सैनिक लगे थे, जिन्हें 'सुपर ट्वेल्व' कह कर पुकारा जाता था। इनमें से एक सैनिक विल बार्डेनवर्पर ने एक किताब लिखी है, 'द प्रिजनर इन हिज पैलेस, हिज अमैरिकन गार्ड्स, एंड व्हाट हिस्ट्री लेफ़्ट अनसेड' जिसमें उन्होंने सद्दाम की सुरक्षा करते हुए उनके अंतिम दिनों के विवरण को साझा किया है।