कोरोना काल में बिहार में विधानसभा चुनाव करवाना चुनाव आयोग और राज्य सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग के साथ ही राज्य में लोकतंत्र के इस महापर्व की शुरुआत हो गई। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और मतदान को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। इसलिए निश्चित रूप से भरतीय आम चुनाव की प्रक्रिया दुनिया के किसी भी देश में होने वाली सब से बड़ी लोकतान्त्रिक प्रक्रिया है। हालांकि हमारे यहां होने वाले चुनाव में हर बार कुछ न कुछ अलग होता है। हर चुनाव कोई न कोई रोचक तथ्य इतिहास के पन्नों में जुड़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको चुनाव से जुड़े कुछ रोचक जानकारियों से रूबरू कराएंगे।