Interesting Facts: हम सभी अपने दैनिक जीवन में किसी न किसी शहर का नाम सुनते हैं। कम से कम उस जगह का नाम तो सुनते ही हैं जिस शहर में हम रहते हैं या फिर जो शहर हमारे रिहायशी इलाके से बहुत नजदीक होता है। चाहे हम समाचार सुन रहे हों, रेडियो सुन रहे हों, टीवी देख रहे हों या फिर किसी से बातचीत कर रहे हों, हम हमेशा किसी न किसी शहर का नाम जरूर सुनते हैं। खैर, क्या अपने कभी ध्यान दिया है कि कुछ जगहों के नाम के अंत में प्रयोग होने वाले प्रत्यय एक जैसे होते हैं। उदाहरण के लिए गाजियाबाद, इलाहाबाद, फर्रुखाबाद, हैदराबाद, मुरादाबाद आदि, इन नामों की खास बात ये है कि इनके नाम के अंत में 'आबाद' लगा हुआ है।