फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक भारतीय चंद मिनटों में बना 28 करोड़ का मालिक फिर भी नहीं उठा रहा था फोन

Sat, 04 May 2019 06:23 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
यूएई के अबू धाबी में एक भारतीय रातोंरात करोड़ों रुपये का मालिक बन गया। शोजित नाम के शख्स ने 1.5 करोड़ दिरहम यानी करीब 28 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम लॉटरी में जीती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
'खलीज टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मूल के शोजित ने लॉटरी में 1.5 करोड़ दिरहम (40 लाख डॉलर या करीब 28 करोड़ रुपये) जीते हैं। शारजाह में रहने वाले शोजित केएस शुक्रवार को अबू धाबी ड्यूटी फ्री टिकट ड्रॉ में विजेता रहे। जिसे यूट्यूब पर भी प्रसारित किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
बता दें कि, शोजित ने एक अप्रैल को ऑनलाइन टिकट खरीदा था लेकिन उन्हें बिल्कुल पता नहीं था कि वह जीते हैं। लॉटरी अधिकारियों ने उनसे बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया पर वह फोन काट रहे थे। 

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हर महीने अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लॉटरी का आयोजन करने वाले रिचर्ड ने 'खलीज टाइम्स' को बताया कि शोजित अगर फोन नहीं उठाते तो उनके घर पर जाकर संपर्क करने का भी इरादा था, क्योंकि हमें पता था कि शोजित शारजाह में कहां रहते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
एक और भारतीय प्रवासी मंगेश मेनडे भी ड्रॉ में बीएमडब्ल्यू 220 आई कार के विजेता रहे। इसके अलावा आठ अन्य भारतीय और एक पाकिस्तानी को सांत्वना पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : USA Today
बता दें कि, पिछले साल केरल के भारतीय ड्राइवर जॉन वरुघीस ने रैफल ड्रॉ में 12 मिलियन दिरहम जीते थे। जनवरी में, संयुक्त अरब अमीरात में एक और केरलाइट ने अबू धाबी में रैफल पुरस्कार राशि में 12 मिलियन दिरहम जीते थे। अक्टूबर 2017 में अबू धाबी में मेगा रैफल ड्रॉ में आठ भारतीय उन 10 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने 1 मिलियन दिरहम जीते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें