श्यामनाचरण गुप्ता-बाल कुमार पटेल- आरके सिंंह पटेल
- फोटो : social Media
बांदा लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने बसपा के पूर्व नेता आरके सिंंह पटेल को उतारा है। वहीं सपा ने भाजपा के पूर्व नेता श्यामनाचरण गुप्ता को यहां से टिकट दिया है। कांग्रेस ने सपा के पूर्व नेेता बाल कुमार पटेल को उतार कर मुकाबले को त्रिकोणीय में बदल दिया है। दल बदलू तीनों ही प्रत्याशियों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के भैंरो प्रसाद मिश्रा ने बसपा के टिकट पर लड़े आरके सिंह पटेल को 1,15,788 वोटों से हराया था। उस चुनाव में भाजपा को कुल 3,42,066 वोट जबकी सपा-बसपा को कुल 4,16,008 वोट मिले थे, जो भाजपा को मिले वोटों से ज्यादा थे।