फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब होकर भी हिंदुस्तान के लिए मायने रखता है पाकिस्तान, नहीं दिया ये 5 सामान तो भारत में ठप हो सकते हैं कई काम

Fri, 06 Sep 2024 08:37 PM IST
शिखर बरनवाल फिरकी टीम, नई दिल्ली

सार

भले ही पाकिस्तान से हमारे राजनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं हैं लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने रहते हैं। ऐसी कई चीजें पाकिस्तान से आयात होती हैं जिनका रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे घरों में खूब इस्तेमाल होता है। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Pakistani Goods In India - फोटो : Amar Ujala
Pakistan Goods In India: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिती अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर बढ़ते कर्ज और घटती विदेशी मुद्रा वहां की अर्थव्यवस्था को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहां की मौजूदा सरकार भी लगभग मान चुकी है कि आर्थिक हालत बहुत खराब है। लेकिन इतना सब के बावजूद पाकिस्तान से ऐसी कई चीजें भारत में आयात होती हैं, जिनके बिना हमारे देश में कई काम प्रभावित हो सकते हैं। भले ही पाकिस्तान से हमारे राजनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं हैं लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध बने रहते हैं। ऐसी कई चीजें पाकिस्तान से आयात होती हैं जिनका रोजमर्रा की जिंदगी में हमारे घरों में खूब इस्तेमाल होता है। आइए आज के इस लेख में प्रमुख पांच चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं, जिसके बिना भारत में काम ठप हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पाकिस्तान के आयात होने वाली चीजें - फोटो : freepik
सेंधा नमक
पाकिस्तान का सेंधा नमक अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। इसे आयुर्वेद में भी कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सेंधा नमक के लिए पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है।
विज्ञापन

3 of 6
पाकिस्तान के आयात होने वाली चीजें - फोटो : freepik
सूखे मेवे
पाकिस्तान में ड्राई फ्रूट्स का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है। पाकिस्तान से आने वाले सूखे मेवे जैसे कि बादाम, काजू, किशमिश आदि भारतीय बाजारों में आसानी से उपलब्ध होते हैं, और हम इनका रोजमर्रा की जिंदगी में खूब इस्तेमाल करते हैं।

4 of 6
पाकिस्तान के आयात होने वाली चीजें - फोटो : freepik
कपास
पाकिस्तान कपास का एक बड़ा उत्पादक है और भारत में ज्यादातर कपास पाकिस्तान से आता है।
विज्ञापन

5 of 6
पाकिस्तान के आयात होने वाली चीजें - फोटो : freepik
तांबा और स्टील
पाकिस्तान से तांबा और स्टील का आयात भारत में कई उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण है। भारत में तांबा भी बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान के आयात होने वाली चीजें - फोटो : freepik
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग सौंदर्य उत्पादों और आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। हमारे देश में मुल्तानी मिट्टी का आयात भी पाकिस्तान से किया जाता है। यहां से आने वाला पत्थर और चूना भी भारत में खूब बिकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें