दुनियाभर में जीव-जंतुओं की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, इनमें से कुछ जीव अक्सर चर्चा में रहते हैं। कुछ अपनी खास बनावट को लेकर तो कुछ अपने खास-रंग और कलाबाजी को लेकर। हालांकि एक जीव ऐसा भी है जो प्राकृतिक बुलेटप्रूफ जैकेट को लेकर काफी चर्चा में है। इस लेख में हम जिस जीव की बात करने जा रहे हैं उसके शरीर की बनावट उसे दूसरों से काफी अलग बनाती है।
आर्मडिलो नाम के इस जीव का 'बुलेटप्रूफ' शरीर वाकई अद्भुत है, जो इसे बाहरी खतरों के खिलाफ प्राकृतिक रक्षा प्रणाली प्रदान करता है।
आर्माडिलो की बॉडी में एक तरह का इन-बिल्ट कवच होता है, जो किसी बुलेट प्रूफ जैकेट से कम नहीं है। इसकी त्वचा बहुत सख्त होती है, जो इसे शिकारियों से बचाती है। कुछ रिपोर्ट्स में जिक्र मिलता है कि ये कवच इतना सख्त होता है कि इसपर गोलियों का भी असर नहीं होता है।