आप जब भी अपने घर से बाहर जाते हैं, तो अपने उसे लॉक करना नहीं भूलते होंगे, क्योंकि आपको डर होता है कि कहीं आपके पीछे से कोई आपके घर में चोरी या डकैती जैसी वारदात को अंजाम न दे, लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में एक ऐसा भी गांव है, जहां लोग कभी अपने घरों में ताला नहीं लगाते। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में रहने वाले लोग कभी भी घर से बाहर जाते समय घर में ताला नहीं लगाते हैं। दरअसल, ये गांव राजस्थान के कोटा संभाग के बूंदी जिले में है जिसका नाम केशवपुरा है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये लोग ऐसा क्यों करते हैं, क्या इनको इस बात की चिंता नहीं कि उनके घर में कोई चोरी कर सकता हैं। तो आइए आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताते हैं। दरअसल, बूंदी जिले के केशवपुरा गांव के लोगों को भरोसा है कि उनके गांव में चोरी या क्राइम जैसी चीजें नहीं हो सकतीं। जब भी लोग बाहर जाते हैं, तो अपने घरों में ताला नहीं लगाते हैं।