दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की चाहत है कि इंसान को बहुग्रहीय बनाया जाए। मस्क ने मंगल ग्रह पर इंसानों को 2050 तक बसाने की योजना तैयारी कर ली है, क्योंकि उनकी पहली पसंद मंगल है। इसके लिए एलन मस्क ने कई तर्क भी दिए हैं। उनका कहना है कि मानव प्रजाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए बहुग्रहीय बनाना होगा।
ट्विटर पर Phys.org की एक रिपोर्ट शेयर की गई जिसके बाद यह चर्चा शुरू हुई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े पैमान पर प्राकृतिक घटनाएं घटीं जिसकी वजह से धरती पर जैव विविधता विलुप्त हो गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान समय में भी कई विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एक छठा सामूहिक विलुप्ति संकट आने वाला है। इसके लिए मानवीय गतिविधियों को जिम्मेदार बताया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?