फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध: मंगल ग्रह पर अगर चाहते हैं रहना तो खाने पड़ेंगे छह पैर वाले कीड़े

Mon, 23 Sep 2019 03:51 PM IST
ललित फुलारा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मंगल ग्रह - फोटो : NASA
इंसान दिन पर दिन तरक्की करते जा रहा है। विज्ञान का व्यापक उपयोग कर वह अब दूसरे ग्रह पर भी जीवन की संभावना की तलाश कर रहा है। इसी कड़ी में मंगल ग्रह पर रहने के लिए काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में अगर सांस लेने के लिए ऑक्सीजन और खाने के लिए भोजन मिल जाए तो जीवन आसान हो सकता है। वैज्ञानिक दिन-रात इसी की तलाश में लगे हुए हैं कि किस प्रकार के भोजन को वहां जल्दी से जल्दी उपलब्ध कराया जाए। इसी भोजन की तलाश में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया है। आइए जानते हैं क्या खास है इस शोध में...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
अनुमान लगाया गया है कि मंगल ग्रह पर सौर ऊर्जा, बर्फ और कार्बन डाइऑक्साइड मौजूद है। अगर यह तीनों चीज मौजूद हैं तो पानी और ऑक्सीजन आसानी से बनाया जा सकता है। भले ही ऑक्सीजन और पानी बन जाए लेकिन भोजन का स्रोत तैयार करने में अभी वक्त लगेगा। भोजन के स्रोत पर शोध करते हुए फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने बताया कि मंगल पर खाना का बेहतर स्रोत कीड़े हो सकते हैं। आटे में पैदा होने वाले छह पैर वाले कीड़ों को भोजन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने स्पेसएक्स के एलन मस्क के दस्तावेजों के आधार पर एक योजना तैयार की है, जिसमें 10 लाख लोगों की बस्ती को मंगल ग्रह पर बसाया जा सकता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि कीड़ों के अलावा लैब में बना मीट और डेयरी उत्पाद भी भोजन के विकल्प हो सकते हैं। 

4 of 5
मंगल ग्रह पर बर्फ - फोटो : Social Media
स्पेसएक्स जैसी धनी और निजी स्पेस कंपनियां पिछले कुछ सालों से मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाने के प्रयास में हैं। 50 से 100 सालों के भीतर से कंपनियां मंगल ग्रह पर पूरी एक सभ्यता को विकसित करना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य के प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जियों का उत्पादन करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन वैज्ञानिकों का दावा है कि मीट और डेयरी उत्पादों को लैब में आसानी से बनाया जा सकता है। इसके अलावा यदि लाल ग्रह पर एक कीट फार्म को तैयार कर लिया जाए तो यह खाने की जरूरतों को पूरा कर सकता है, क्योंकि कीट बहुत कम पानी पर जिंदा रहते हैं और वो कैलोरी के बेहतर स्रोत होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें