फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रायन लारा ने बताई ऋषभ पंत की कमजोरी, कहा-जल्दी करना होगा सुधार नहीं तो टिकना मुश्किल

Mon, 23 Sep 2019 03:32 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। बेंगलुरु में खेले गए आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डी कॉक की अगुवाई में विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

भारतीय टीम ने विराट द्वारा किए गए प्रयोग के कारण जहां सीरीज जीतने का मौका गंवाया वहीं टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से फेल रहे और विराट की सिरदर्दी बढ़ा गए।
विज्ञापन

2 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार छह टी-20 मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाने वाले पंत ने तीसरे मैच में दहाई का आंकड़ा जरुर छुआ लेकिन एक बार फिर से खराब शॉट खेलकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने 20 गेंदों में मात्र 19 रनों की पारी खेली
विज्ञापन

3 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
वहीं मैच के दौरान वेस्टइंडीज के महान ब्रायन लारा ने ऋषभ पंत की बड़ी कमजोरी को उजागर करते हुए उन्हें संभलने की सलाह भी दे डाली। हॉटस्टार के डगआउट शो में कमेंटरी करते हुए दिग्गज ब्रायन लारा ने कहा कि चौथे नंबर के खिलाड़ी को कोशिश करनी चाहिए ज्यादा से ज्यादा छोर बदलकर सिंगल रन बनाने की लेकिन पंत ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

4 of 6
Rishabh Pant - फोटो : social Media
उन्होंने आगे कहा कि पंत अधिकतर शॉट लेग साइड में खेलते हैं और ऑफ साइड की गेंदों को भी लेग में ही खेलने की कोशिश करते हैं। ये दर्शाता है कि ऑफ साइड उनका कमजोर है और इस बात को ज्यादा दिन तक छुपाना मुश्किल है।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत
लारा ने आगे कहा, 'ऋषभ पंत प्रतिभावान खिलाड़ी हैं लेकिन अगर वे अपनी कमजोरियों पर काम नहीं करेंगे और इसी तरह उन्हें अपने विपक्षियों को दिखाते रहेंगे तो वे ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rishabh pant
बता दें कि आईपीएल में खूब रन बनाने वाले 21 वर्षीय पंत ने अब तक अपने करियर में 20 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 की औसत और दो अर्धशतकों की मदद से 325 रन बनाए हैं। लेकिन धोनी का उतराधिकारी माने जाने वाले पंत के हालिया प्रदर्शन ने उन्हें आलोचकों के निशाने पर ला दिया है और चयनकर्ताओं की भी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें