फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत, इस रहस्य से उठा पर्दा, दुनिया में मची खलबली

Wed, 17 Nov 2021 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत - फोटो : iStock
अंतरिक्ष के अनसुलझे रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिकों को कई जानकारियां मिल रही हैं और वह लगातार नए-नए खुलासे कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दुर्लभ खगोलीय घटना का खुलासा किया है जिसके बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है। इस घटना को अब तक कभी नहीं देखा गया था। वैज्ञानिकों ने धरती से करीब 9 अरब प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा (गैलेक्सी) को खोजा है। यह आकाशगंगा धीरे-धीरे मरती जा रही है। यह आकाशगंगा नए तारे बनाती है, लेकिन नए तारों का निर्माण करने वाली गैस और ईंधन धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। 

अंतरिक्ष में कई आकाशगंगा स्थित हैं जिनकी एक निर्धारित अवधि पूरा करने के बाद मौत हो जाती है। वैज्ञानिकों ने इससे पहले किसी आकाशगंगा की मौत होते हुए नहीं देखा था। वैज्ञानिक इस पर अभी तक सिर्फ रिसर्च कर रहे थे। वैज्ञानिकों ने पहली बार आकाशगंगा को मरते हुए देखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत - फोटो : iStock

वैज्ञानिकों ने एक खास टेलिस्कोप से इस खगोलीय घटना को देखा। धीरे-धीरे एक आकाशगंगा की मौत हो रही है जो हमारी धरती से करीब 9 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर मौजूद है। वैज्ञानिकों ने जिस टेलीस्कोप से इस आकाशगंगा का पता लगाया है वह अटाकामा लार्ज मिलिमीटर/सबमिलिमीटर एरे (एएलएमए) टेलीस्कोप है।
विज्ञापन

3 of 5
आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत - फोटो : iStock
46 प्रतिशत हिस्सा हो चुका है समाप्त
इस आकाशगंगा की पहचान के लिए ID2299 नाम दिया गया है। आकाशगंगा से नए तारों का निर्माण होता है, लेकिन यह लगभग आधे से अधिक समाप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा आकाशगंगा का ईंधन भी खत्म होता जा रहा है। अंतरिक्ष में आकाशगंगा की मौत होने के बाद नए तारों का निर्माण नहीं हो पाएगा। 

4 of 5
आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत - फोटो : iStock

ईंधन या नए तारों का निर्माण करने वाली गैसों के समाप्त होने की वजह से आकाशगंगा की मौत होती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वैज्ञानिकों ने जिस ID2299 को खोजा है उससे हर वर्ष करीब दस हजार सूर्य बनाने वाली गैसें ठंडी गैस बनकर बाहर निकलती जा रही हैं। इस समय इन गैसों का 46 प्रतिशत भाग समाप्त हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आकाशगंगा की क्यों और कैसे हो रही है मौत - फोटो : iStock
जानिए कब तक होगी मौत
अच्छी बात यह है कि इस आकाशगंगा में अभी नए तारें बन रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या काफी कम है। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि ईधन का खर्च नए तारों के निर्माण में होता जा रहा है जिसकी वजह से बची हुईं गैसें जल्द समाप्त हो जाएंगी। अभी लाखों साल लग जाएंगे इसको खत्म होने में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें