World's Most Poisonous Bird: जब भी जहरीले जीवों की बात होती है, तो दिमाग में सांप, बिच्छू या खतरनाक मकड़ियों की तस्वीर उभर आती है। लेकिन प्रकृति की दुनिया इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है। क्या आप यकीन करेंगे कि एक ऐसा पक्षी भी मौजूद है, जिसे छूना तक इंसानों के लिए जोखिम भरा हो सकता है? सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन यह पूरी तरह सच है। इस रहस्यमयी और खतरनाक पक्षी का नाम है ‘हूडेड पिटोहुई’, जिसे दुनिया का सबसे जहरीला पक्षी माना जाता है।
यह अनोखा पक्षी मुख्य रूप से न्यू गिनी के घने जंगलों में पाया जाता है। इसकी पहचान इसके काले और नारंगी रंग के आकर्षक पंखों से होती है, लेकिन इसकी खूबसूरती के पीछे एक खतरनाक सच्चाई छिपी है। इस पक्षी के शरीर, खासकर इसकी त्वचा और पंखों में ऐसा जहर मौजूद होता है, जो छूने मात्र से ही असर दिखा सकता है।