राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और कीर्तिमान बनाया। वह एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, इस सीजन वह तीसरी बार शतक लगाने से चूक गए।
राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। वैभव हालांकि, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए और 47 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने इस मैच में भी कीर्तिमान बनाए और वह एक आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
2 of 5
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
जडेजा के साथ निभाई साझेदारी
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ सूर्यवंशी पारी का आगाज करने उतरे। हालांकि, राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बाद वैभव ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई जिससे राजस्थान की टीम गुजरात के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। सूर्यवंशी और जडेजा के बीच 65 गेंदों पर 127 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
गिल-साहा को पीछे छोड़ा
आईपीएल के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव अब नंबर एक पर आ गए हैं।
वैभव ने मौजूदा सीजन के प्लेऑफ में 19 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस मामले में ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है।
ऋिद्धिमान साहा ने 2014 में प्लेऑफ में 11 छक्के लगाए थे, जबकि गिल ने 2023 में 11 छक्के लगाए थे।
रजत पाटीदार ने 2022 में आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में 10 छक्के लगाए थे।
4 of 5
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : ANI
तीसरी बार शतक से चूके वैभव
वैभव इस सीजन में तीसरी बार नवर्स 90 का शिकार हुए और शतक लगाने से चूक गए। वैभव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 97 रन बनाकर आउट हुए थे और अब इस मैच में भी वह शतक लगाने से चार रन दूर रह गए। वैभव उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बार शतक से चूके हैं। वैभव से पहले 2014 में ग्लेन मैक्सवेल भी तीन बार शतक लगाने से चूके थे। वहीं, इस सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलने वाले मिचेल मार्श दो बार शतक लगाने से चूक गए थे।
इस सीजन 700 से अधिक रन बनाए
वैभव के लिए मौजूदा आईपीएल सीजन यादगार रहा और उन्होंने इस सत्र में 775 रन बनाए हैं। वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इस सूची में सबसे आगे विराट कोहली हैं जिन्होंने 2016 में 152.03 के स्ट्राइक रेट से 973 रन बनाए थे। वहीं, गिल ने 2023 में 157.8 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए थे। ओवरऑल वैभव इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं।