फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां पान के लिए सुहागरात मनाने वालों की लगती है भीड़, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Thu, 25 Oct 2018 08:10 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
पान खाना और खिलाना भारतीय संस्कृति में संपन्नता की निशानी माना जाता है। प्रेम दर्शाने के लिए भी पान खिलाया जाता है। हिंदु धर्म की कई पूजा आदि में भी पान के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक पान यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए काफी बेहतर हुआ करता है। हालांकि पान तो अक्सर लोग ब्रेथ या माउथ फ्रेशनर के हिसाब से ही खाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पान की कहानी बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
अब तक आपने 10, 20, 500 या 1000 हजार रुपए तक का एक पान खाया होगा लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कभी धोखे से भी तारा पान सेंटर के मोहम्मद सिद्दकी का पान न खा लीजिएगा वरना आपको 1000 नहीं सीधे 5000 रुपए देने पड़ जाएंगे। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना 5000 रुपए का ही यहां मिलता है एक पान। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में तारा पान सेंटर काफी प्रसिद्ध है, इस दुकान पर एक ऐसा पान मिलता है, जो सिर्फ शादीशुदा जोड़ों के लिए ही बनता है। इस एक पान की कीमत 5 हजार रुपए है। दरअसल तारा पान सेंटर में मिलने वाला यह खास पान कस्तूरी और केसर से बनता है। इसमें एक तरह का लिक्विड पड़ता है, जो पश्चिम बंगाल से मंगाया जाता है। इसका नाम है कोहिनूर पान। इस पान को बनाने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वो ये पान अनमैरिड कपल को नहीं देते हैं।

4 of 5
- फोटो : social media
तारा पान सेंटर के मालिक मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि ये पान मेरी मां ने मुझे दिया था और कहा था खाओ, अच्छा लगे तो बेचना। उस दिन से मैंने इस पान को अपनी दुकान के मेन्यू में शामिल कर लिया है। सिद्दीकी आगे बताते हैं कि इस पान की रेसिपी सिर्फ उनके और उनकी मां के पास है। सिद्दीकी की दुकान का एक-एक पान बहुत फेमस है, ये कोहिनूर पान इतना महंगा है, इसके बावजूद भी शादीशुदा जोड़ों की इस दुकान पर लाइन लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
ये पान 5 हजार रुपए के अलावा 3 हजार रुपए में भी मिलता है। इस पान को ‘देसी वाइग्रा’ के नाम से भी जाना जाता है। इस पान को देने का भी एक खास तरीका है। पान को एक डिब्बे में पैक करके उसके साथ एक इत्र की शीशी दी जाती है। आपको बता दें कि तारा पान सेंटर रोज के 10 हजार पान बेचते हैं, जिसमें कोहिनूर पान भी शामिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें