अभी तक नाव पानी में चलती थी, लेकिन अब हवा में भी उड़ने वाली नाव जल्द आने वाली है। इटली की कंपनी एक खास याट बनाने जा रही है। यह लग्जरी याट समुद्रों में तैरने के साथ हवा में भी उड़ सकती है। इस एयर याट की लंबाई करीब 490 फीट होगी। सूखे कार्बन फाइबर के ढांचे से इस याट का निर्माण किया जा रहा है। यह याट 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकती है।
इस खास याट में 4 सोलर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक प्रोपेलर को लगाया है जो उड़ान भरने में मदद करेंगे। हीलियम से भरे हुए गुब्बारों को इसमें लगाया गया है जिससे यह उड़ भर सकता है और पानी के ऊपर तैर भी सकता है। हीलियम से भरे गुब्बारे हवा से हल्के होते हैं जिसकी वजह याट हवा में रह सकता है जबकि इलेक्ट्रिक प्रोपेलर इसकी उड़ने में सहायता करेंगे। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि इस एयर याट के लिए कितना खर्च करना पड़ेगा।