Haunted Railways Station: भारत में कई ऐसी अजीबोगरीब जगहें हैं जिनको भूतिहा बताया जाता है। इन जगहों के बारे में कहा जाता है कि कभी यहां पर कोई आत्मा या चुडै़ल देखी गई है। अक्सर भारत में कई स्थानों पर भूत-प्रेतों की चर्चा होती है। भारत में एक ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन है जहां पर 42 सालों तक कोई ट्रेन नहीं रुकी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर लोगों ने अजीबोगरीब गतिविधियां देखीं।
आपको शायद इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह पूरी तरह सच है। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में ये स्टेशन स्थित है जिसका नाम बेगुनकोडोर है। इस रेलवे स्टेशन की शुरुआत साल 1960 में हुई थी जिसे खुलवाने में संथाल की रानी श्रीमति लाचन कुमारी ने अहम भूमिका निभाई थी। कुछ सालों तक इस स्टेशन पर सब ठीक से चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद यहां पर अजीबोगरीब घटनाएं होने लगीं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?