आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर मैच गुजरात और राजस्थान की टीम के बीच होगा। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ की टीम है। चौथे स्थान के लिए दिल्ली और आरसीबी दावेदारी कर रही हैं। अब मुंबई के जीतने पर ही आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचेगी।
आईपीएल 2022 में तीन टीमें प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। पहले स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस और दूसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ का खेलना तय है, लेकिन आरसीबी या दिल्ली कौन सी टीम लखनऊ से भिड़ेगी यह तय नहीं है। मुंबई और दिल्ली के बीच होने वाले मैच से प्लेऑफ की चौथी टीम तय होगी। दिल्ली के जीतने पर आरसीबी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी और एलिमिनेटर मैच लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा। वहीं, दिल्ली के हारने पर बैंगलोर की टीम लखनऊ से भिड़ेगी। आइए जानते हैं प्लेऑफ के ताजा समीकरण क्या हैं और अब किस टीम का सामना किसके साथ होगा।
अंक तालिका की स्थिति
टीम
मैच खेले
जीत
हार
अंक
रन रेट
गुजरात टाइटंस
14
10
4
20
+0.316
राजस्थान रॉयल्स
14
9
5
18
+0.298
लखनऊ सुपर जाएंट्स
14
9
5
18
+0.251
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
14
8
6
16
-0.253
दिल्ली कैपिटल्स
13
7
6
14
+0.255
कोलकाता नाइट राइडर्स
14
6
8
12
+0.146
पंजाब किंग्स
13
6
7
12
-0.043
सनराइजर्स हैदराबाद
13
6
7
12
-0.230
चेन्नई सुपर किंग्स
14
4
10
8
-0.203
मुंबई इंडियंस
13
3
10
6
-0.577
विज्ञापन
1. गुजरात टाइटंस
2 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। 14 में से 10 मैच जीतने वाली गुजरात की टीम के पास 20 अंक हैं और मौजूदा समय में यह टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात का पहला क्वालीफायर खेलना तय है। प्लेऑफ में पहला क्वालीफायर मैच हारने पर गुजरात को दूसरा क्वालीफायर खेलने का मौका मिलेगा। इस टीम के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके हैं।
विज्ञापन
2. राजस्थान रॉयल्स
3 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
14में से नौ मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान के पास 18 अंक हैं और इस टीम का पहला क्वालीफायर मैच खेलना तय है। गुजरात के खिलाफ पहला क्वालीफायर मैच हारने पर भी राजस्थान के पास दूसरा क्वालीफायर मैच जीतकर फाइनल में पहुंचन का मौका रहेगा।
लखनऊ की टीम 14 में से नौ मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। लखनऊ के पास 18 अंक हैं। यह टीम एलिमिनेटर मैच खेलेगी, लेकिन अब तक इसकी विपक्षी टीम तय नहीं हुई है। लखनऊ को दिल्ली कैपिटल्स या रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना होगा।
विज्ञापन
4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
5 of 11
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : twitter@IPL
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 में से आठ मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब बैंगलोर के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाए। इस स्थिति में बैंगलोर चौथे स्थान पर रहकर एलिमिनेटर मैच खेलेगी। दिल्ली के जीतने पर बैंगलोर प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। कुल मिलाकर दिल्ली की किस्मत मुंबई के हाथों में है। अगर मुंबई की टीम अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हरा देती है तो आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
5. दिल्ली कैपिटल्स
6 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से सात मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी है कि यह टीम अपना आखिरी मैच जीते और 16 अंक हासिल करे। इस स्थिति में दिल्ली बेहतर रन रेट के आधार पर बैंगलोर से पहले प्लेऑफ में जगह बनाएगी। अगर दिल्ली अपना आखिरी मैच हार जाती है तो प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन
6. कोलकाता नाइट राइडर्स
7 of 11
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। 14 मैचों में कोलकाता के पास छह जीत के साथ 12 अंक हैं। वहीं, आठ मैच में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। कोलकाता के सभी लीग मैच भी हो चुके हैं और अब इस टीम के लिए यह सीजन खत्म हो चुका है।
7. पंजाब किंग्स
8 of 11
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब की टीम ने 13 में से छह मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। यह टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। पंजाब के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बैंगलोर का हारना जरूरी था, लेकिन बैंगलोर की जीत के साथ ही पंजाब की उम्मीदें खत्म हो गईं। पंजाब का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन उसको जीतने पर भी इस टीम के पास 14 अंक ही होंगे, जबकि चार टीमें पहले ही 16 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं।
8. सनराइजर्स हैदराबाद
9 of 11
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL/BCCI
13 में से छह मैच जीतकर सनराइजर्स की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और यह टीम भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इस टीम की स्थिति भी पंजाब के समान ही है। हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बैंगलोर का हारना जरूरी था, लेकिन बैंगलोर की जीत के साथ ही सनराइजर्स की उम्मीदें खत्म हो गईं। हैदराबाद का एक मैच बचा हुआ है, लेकिन उसको जीतने पर भी इस टीम के पास 14 अंक ही होंगे, जबकि चार टीमें पहले ही 16 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। हैदराबाद का आखिरी मैच पंजाब के साथ है, लेकिन प्लेऑफ में इस मैच का कोई असर नहीं होगा।
9. चेन्नई सुपर किंग्स
10 of 11
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई है। इस टीम के पास आठ अंक हैं और अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। चेन्नई भी काफी पहले प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। चेन्नई पहले ही आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू कर चुकी है और अपने युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। अब यह टीम अगले सीजन जोरदार वापसी की कोशिश करेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी। 13 मैचों में मुंबई के नाम सिर्फ तीन जीत हैं और छह अंकों के साथ यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। आखिरी मैच जीतने पर भी मुंबई प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। अपने आखिरी मैच में दिल्ली को हराकर मुंबई उसे प्लेऑफ में पहुंचने से रोक सकती है।